Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बड़ी बाजार में हज तरबियत कैंप का आयोजन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा हज कमेटी द्वारा इस वर्ष हज पर जाने वाले हज यात्रियों की सहूलियत के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन बड़ी बाजार स्थित गैरेट इस्लामियां बालिका मध्य विद्यालय में किया गया है. ट्रेनिंग कैंप सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चला. हज ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत तिलवाते कुरान से की गई. कैंप में हज कमेटी के ट्रेनर हाजी मो. जहांगीर आलम और मास्टर मो. सज्जाद हुसैन ने आजमीने हज को ट्रेनिंग दिया. कैंप में इस वर्ष चाईबासा से हज पर जाने वाले 18 हाजियों ने हिस्सा लिया. ट्रेनिंग कैंप में महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-118th-birth-anniversary-of-ol-guru-pandit-raghunath-murmu-celebrated-in-pukhuria/">घाटशिला

: पुखुरिया में मनाई गई ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 118वीं जयंती

उर्दू लाइब्रेरी में 13 मई को लगेगा सामूहिक प्रशिक्षण शिविर

मौके पर ट्रेनर हाजी मो. जहांगीर आलम और मास्टर मो. सज्जाद हुसैन ने हज के दौरान सारे अराकान कैसे पूरा करें उसकी पूरी जानकारी हाजियों को दी गई. उन्होंने कहा कि जगन्नाथपुर में 6 मई को, चक्रधरपुर में 9 मई को और पूरे जिले से हज यात्रा पर जाने वालों के लिए सामूहिक प्रशिक्षण शिविर चाईबासा के उर्दू लाईब्रेरी में 13 मई को लगाया जाएगा. उन्होंने सभी हज यात्रियों से हर प्रशिक्षण शिविर में आने और हज के सारे अरकान को जानने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही