Search

 
 
 

चाईबासा : हाटगम्हरिया को जल्द मिलेगी डिग्री कॉलेज की सौगात : दीपक बिरुवा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में रविवार को झामुमो हाटगम्हरिया प्रखंड कमेटी का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हाटगम्हरिया में किया गया‌. इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा शामिल हुए. बैठक में कार्यकर्ताओं ने हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण होने वाली समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. इस पर विधायक ने कहा कि जल्द ही हाटगम्हरिया को डिग्री कॉलेज की सौगात मिलेगी. स्थानीय छात्र-छात्राओं को पढ़ने को दूर जाना नहीं पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-fight-between-two-families-one-injured-case-reached-police-station/">नोवामुंडी

: दो परिवारों में मारपीट, एक घायल, मामला पहुंचा थाना

नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्णय

इसके अलावा बैठक में पार्टी को सशक्त बनाने पर विचार विमर्श किया गया, साथ नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, जिला परिषद सदस्य राज श्री सवैया, मुखिया गोपाल हेंब्रम, मुखिया अनिता कोड़ा, मुखिया लक्ष्मी सामड, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, विकास गुप्ता, किशोर सिंकू ने भी पार्टी को सशक्त बनाने पर अपने विचार रखे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही