Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झींकपानी हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक पर पैसे लेने का आरोप, जल्द होगी कार्रवाई

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) :  झीकपानी प्रखंड मुख्यालय में संचलित झींकपानी हाई स्कूल के छात्रों ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक भरत भूषण भगत पर नामांकन शुल्क के नाम पर गलत ढंग से पैसे लिए जाने का आरोप लगाया है. इसे लेकर विद्यार्थियों ने मंगलवार को स्थानीय जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा से भेंट की और उन्हें इस मामले से अवगत कराया. छात्रों से मिलने के बाद जॉन मिरन मुंडा ने बताया कि प्रधान शिक्षक द्वारा पैसे लेने की शिकायत बच्चों ने उपायुक्त से की थी. उपायुक्त के निर्देश पर जांच भी हुई, उसमें प्रधान शिक्षक दोषी पाये गये. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-in-nandpur-the-society-celebrated-mage-festival-cum-meeting-ceremony/">मनोहरपुर

: नंदपुर में हो समाज ने मनाया मागे पर्व सह मिलन समारोह

जर्जर हालत में है विद्यालय

जिप सदस्य ने बताया कि गलत तरीके से पैसा लेने के कारण उन्हे पद से हटाने की भी कार्रवाई चल रही है. बच्चों पर विद्यालय के शिक्षकों ने शिकायत नहीं करने का दबाब बनाया था पर वे सफल नही हो पाये. उन्होंने कहा कि शुल्क वसूली के लिये विद्यालय प्रबधन समिति की बैठक में निर्णय लिया जाना चाहिए था पर ऐसा भी नही किया गया. वही बच्चों ने बताया कि उनका विद्यालय पूरे तरीके से जर्जर है और इस जर्जर विद्यालय में ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं. पिछले दो वर्षों से उन्हें स्टाइपेंड भी नहीं मिला है. जबकि अन्य स्कूलों के बच्चों को स्टाइपेंड मिला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही