Search

चाईबासा : टोन्टो प्रखंड के मुखियाओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोन्टो प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कम्प्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति या किसी को प्रभार देने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में मुखियाओं ने कहा है कि अंचल कार्यालय के कम्प्यूटर आपॅरेटर की सडक र्दुघटना में घायल होने के कारण वह इलाजरत है जिसके कारण यह पद खाली है. इस वजह से प्रखंड के बच्चों को जाति, आवासीय, आय एवं अन्य सरकारी लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है. मुखियाओं ने मांग की है कि जबतक कम्प्यूटर ऑपरेटर स्वस्थ्य नहीं हो जाते उसके जगह पर प्रभार के रूप में किसी अन्य ऑपरेटर को प्रतिनियुक्त किया जाए ताकि लोगों को परेशानियों से निजात मिल सके. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-electricity-department-launched-a-raid-fir-registered-on-six/">चक्रधरपुर

: बिजली विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, छह पर प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp