Search

चाईबासा : 19 मार्च को बिहार मेडिकल में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जाएगा आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस और बीएमएस डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 19 मार्च को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर सदर बाजार स्थित बिहार मेडिकल में आयोजित होगी. यह जानकारी बीएमएस के संचालक विवेक अग्रवाल और पुनित शराफ ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि 19 मार्च को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें दांत के अलावा ब्लड ग्रुप, शुगर और रक्त चाप की जांच की जाएगी. जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. फलक परवीन और अन्य चिकित्सक रहेंगे. उन्होंने लोगों से शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है. शिविर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चलेगा. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-karudih-solar-water-tower-motor-damaged/">डुमरिया

: कारुडीह सोलर जलमीनार का मोटर खराब
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp