Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हर जरूरतमंदों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को तत्पर हेमंत सरकार - विधायक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झींकपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वस्थ मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा शामिल हुए. विधायक ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर रही है. ताकि हर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जा सके और प्रत्येक व्यक्ति को उनका लाभ मिल सकें. चूंकि गरीबी व जागरूकता की कमी के कारण कई लोग गंभीर रोग से ग्रसित होने के बावजूद अपना इलाज करवाने अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं. इसे देखते हुए हमारी सरकार प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jhinkapani-chc-in-charge-scuffles-with-zip-member-in-health-fair-tries-to-snatch-mobile/">चाईबासा

: झींकपानी सीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य मेला में जिप सदस्य से की हाथापाई, मोबाइल छीनने का प्रयास

गंभीर बीमारी के इलाज के सरकार उपलब्ध कराती पैसा

इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेना चाहिए. इसके अलावा सरकार की ओर से स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ जरूर लें. विधायक ने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए झारखंड सरकार गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज के लिए पैसा मुहैया कराती है. स्वास्थ्य मेला में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे. विधायक ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई लोग विभिन्न स्टॉल पर मौजूद पदाधिकारियों से जानकारी हासिल की. कई लोगों को ऑन द स्पॉट लाभ दिलाया गया. वहीं विधायक के हाथों 15 टीबी मरीजों के बीच किट का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, झामुमो नेता संजीव गोप, शशि मुंडा समेत हाटगम्हारियाटोंटो प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही