Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राज्य को विनाश के कगार पर ले जा रही है हेमंत सरकार- उपाध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार की शव यात्रा निकाली.  शवयात्रा पोस्ट ऑफिस चौक से शहीद पार्क तक गई. इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बबलू ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर राज्य को विनाश के कगार पर ले जा रही है. मुख्यमंत्री स्वयं अपने पास खनन मंत्रालय को रखे हुए हैं और उसकी सचिव भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. उनके यहां पड़े केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के छापे में 18.31 करोड़ नगद साथ-साथ 150 करोड़ की अवैध सम्पति का पुख्ता सबूत मिला है. पर राज्य सरकार कहती है कि केंद्र के गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. केंद्र सरकार राज्य को अस्थिर करने की चाल चल रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Chaibasa-BJP-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-barkagaon-police-conducted-raids-seized-60-tonnes-of-illegal-coal/">हजारीबाग

: बड़कागांव पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान, 60 टन अवैध कोयला जब्त
इससे साफ प्रतीत होता है कि हेमन्त सरकार भ्रष्टाचारियों को समर्थन देकर राज्य में भ्रष्टाचार करवा रही है. मौके पर भाजपाइयों ने शहीद पार्क चौक हेमन्त सोरेन के पुतले का अंतिम संस्कार भी किया. इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, संजय पांडे, प्रताप कटियार, जगदीश पिंगुवा, हेमन्त कुमार केशरी, चंदन झा, सन्नी पासवान, अक्षय खत्री, जयकिशन बिरुली, आलोक झा, दिब्य शर्मा, मनोज आजाद, विप्लव सिंह, राहुल करवा, हर्ष रवानी, नीरज पांडे, अजय मेहता, मनोज लेयांगी, पंकज खिरवाल, मंगता गोप, रवि विश्वकर्मा, रामानुज शर्मा, रितेश कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही