Search

चाईबासा : व्यवहार न्यायालय में हाईकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन ने किया पौधरोपण

Chaibasa (Sukesh Kumar) : विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपक रोशन ने पौधरोपण किया. न्यायाधीश दीपक रोशन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है. हर व्यक्ति को पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना ही बड़ी बात नहीं है उसकी घेराबंदी कर संभालने की जरूरत है. प्रत्येक दिन हर व्यक्ति वृक्ष लगाएं. जिससे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा. आने वाले दिनों में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ते जा रहा है. इसका मुख्य कारण वृक्ष की कमी है. इसे भी पढ़ें :चीन">https://lagatar.in/china-19-killed-in-landslide-in-sichuan-province/">चीन

: सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि झारखंड में जंगलों की कमी नहीं है. इसके बावजूद पौधे नहीं है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण हैं. आने वाले दिनों में जंगल विनाश नहीं हो इसे लेकर सभी को एकजुट होकर खाली स्थानों पर वृक्ष लगाने की जरूरत है. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला, उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने भी वृक्षारोपण किया. इसे भी पढ़ें :तेजस्वी">https://lagatar.in/extortion-of-one-crore-sought-from-tejasvi-developer-threat-of-death/">तेजस्वी

डेवलपर्स से मांगी गयी एक करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की भी धमकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//