Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हरताहातु-बांधाबेड़ा की देव नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल

Chaibasa (Sukesh Kumar) : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत टोन्टो प्रखंड अंतर्गत टोन्टो पंचायत के ग्राम हरताहातु से बांधाबेड़ा पथ को जोड़ने के लिए देव नदी पर पुल निर्माण कराने की कवायद विधायक दीपक बिरुवा की पूरी हुई. इस पुल के निर्माण होने से हरताहातु से बांधाबेड़ा के ग्रामीणों का आवागमन में सुविधा होगी. बांधाबेड़ा से रेंगड़ाहातु और ग्राम हरताहातु से बांधाबेड़ा का सीधा संपर्क स्थापित होगा. रुइया-बंकी मुख्य सड़क के साथ प्रखंड मुख्यालय से आवागमन का सीधा संपर्क होने के साथ रेंगड़ा, बुरुपटी आदि ग्रामों का सीधा संपर्क होगा व दूरी कम होगी. रविवार को झामुमो विधायक दीपक बिरुवा ने पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-hit-bike-rider-on-nh-two-injured/">जमशेदपुर

: एनएच पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल

पुल निर्माण से नदी के दोनों क्षेत्रों के ग्रामीणों के आवागमन की दूरी कम होगी

विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जनहित में देव नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण अतिआवश्यक है. पुल निर्माण से नदी के दोनों क्षेत्रों के ग्रामीणों के आवागमन की दूरी काफी कम होगी. बिरुवा ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया. शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो नेता राम लागुरी, बुधराम लागुरी, रामराय दोराईबुरु, जितेंद्र लागुरी, सोनाराम लागुरी आदि मौजूद रहे. मौके पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के एई कौशल किशोर भगत, जेई जितेंद्र उरांव, जेई अब्दुल अनीश, राय कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर छोटन सिंह, टिंकू सिंह, काजल, बिरसा मुंडा आदि मुख्य रूप से शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही