Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अमला टोला से बाईपास जाने वाले रास्ते में लगाया जा रहा हाई मास्ट लाइट

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अमला टोला के अंडर पास से होकर टाटा रोड बाईपास जाने वाली सड़क पर जिला प्रशासन के द्वारा हाई मास्ट लाइट लगाया जा रहा है. यह लाइट अंडर पास के पास ही लगाया जा रहा है क्योंकि यहां पर शाम होने के बाद अत्याधिक अंधेरा हो जाता है. हालांकि यहां कोई ऐसी आपराधिक घटनाएं नहीं घटी है फिर भी आने जाने में किसी को दिक्कत ना हो इसे लेकर पहल की गई है. इस मामले को लेकर चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा पश्चिम सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पिछले दिनों अलग-अलग तरीके से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था. व्यापारियों ने यहां पर हाई मास्ट लाइट लगवाने की मांग की थी. इधर, रविवार से लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया. संभावना है कि सोमवार शाम तक काम पूरा कर लिए जाएगा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-development-corridor-project-is-a-plan-to-displace-450-villages-sunny-sinku/">चाईबासा

: विकास गलियारा परियोजना 450 गांव को विस्थापित करने वाली योजना है : सन्नी सिंकु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही