Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में लगेगा हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एसआर रूंगटा पेवेलियन में रविवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने की. सत्र 2023-24 की इस पहली बैठक में सर्वप्रथम पिछले बैठक की कार्रवाई को संपुष्ट किया गया. तत्पश्चात वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंकेक्षित आय-व्यय के लेखा जोखा को अनुमोदित किया गया. संघ के महासचिव ने सदस्यों को जानकारी दी कि गत वित्तीय वर्ष में संघ को विभिन्न मदों में लगभग 25.5 लाख रुपये प्राप्त हुए जबकि उसकी तुलना में 20.8 लाख रुपये खर्च हुए. इस प्रकार जिला क्रिकेट संघ को लगभग 4.7 लाख रुपये की बचत हुई है. प्रबंधन समिति ने व्यापक विचार विमर्श के बाद आगामी सत्र के क्रिकेट कैलेंडर को भी सर्वसम्मति से हरी झंडी दे दी. जिला क्रिकेट संघ द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार नए क्रिकेट सत्र की शुरुआत एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग से होगा. यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से प्रारंभ होगा और 30 नवम्बर को समाप्त होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-accuses-railway-employees-of-teasing-and-using-caste-related-words/">जमशेदपुर

: महिला ने रेल कर्मियों पर लगाया छेड़खानी व जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप

सत्र 2023-24 का कार्यक्रम इस प्रकार है

एक दिसंबर से एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग की शुरुआत होगी जिसका फाइनल मैच पूर्व की भांति स्वर्गीय सीता राम रूंगटा जी के जन्मदिवस के अवसर पर 27 दिसंबर को खेला जाएगा. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ से निबंधित फ्रेंडस क्लब चाईबासा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक आमंत्रण टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता संबंधित क्लब द्वारा कराए जाने का प्रस्ताव जिला क्रिकेट संघ ने स्वीकार किया है. अतः इस बार एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग की समाप्ति के बाद 28 दिसम्बर से 15 जनवरी तक उक्त प्रतियोगिता का आयोजन होगा. 17 जनवरी से 15 फरवरी तक एके जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता एवं 17 फरवरी से 4 मार्च तक बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे. 11 मार्च से 30 अप्रैल तक मैदान को जेएससीए के द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आरक्षित रखा गया है. ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता इस बार 1 मई से 15 मई के बीच आयोजित होंगे जबकि 17 मई से प्रारंभ होकर 5 जून को समाप्त होनेवाले कार्यक्रम के साथ सत्र 2023-24 का समापन होगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-sangram-hansda-of-knj-high-school-selected-for-state-level-archery/">चाकुलिया

: केएनजे उच्च विद्यालय के संग्राम हांसदा राज्य स्तरीय तीरंदाजी के लिए चयनित

स्टेडियम की सुरक्षा में होगी वृद्धि

जिला क्रिकेट संघ की प्रबंधन समिति में सदस्यों के आग्रह पर अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने स्टेडियम में हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी लगवाने की स्वीकृति प्रदान की. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा एसआर रूंगटा पेवेलियन के बाहर और अंदर दोनों छोर पर तथा पेवेलियन के प्रत्येक फ्लोर पर लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इससे न केवल बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा में वृद्धि होगी. बल्कि मैच के दरम्यान मैदान के अंदर खिलाड़ियों के गलत व्यवहार को भी रिकार्ड किया जा सकेगा. जिला क्रिकेट संघ के बैठक में संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा के अलावे दोनों उपाध्यक्ष बनवारी लाल नेवटिया एवं सुशील कुमार सिंघानिया, अवैतनिक महासचिव असीम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार, तीनों संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, अनूप बर्मन, फैज अहमद तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्य जितेंद्र चौबे, राज कुमार मूंधड़ा, आलम अंसारी, जय प्रकाश तथा गत वर्ष एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग की चैंपियन टीम यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा के सचिव श्याम किशोर प्रसाद उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही