Chaibasa (Sukesh Kumar) : टेंडर डालने को लेकर चाईबासा नगर परिषद में मंगलवार को पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दरअसल, खुद को मंत्री का करीबी होने का धौंस दिखाकर वेदांत खिरवाल नामक ठेकेदार ने टेंडर प्रक्रिया की समयावधि समाप्त होने के बाद भी टेंडर डाला. इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी सतेंद्र महतो पर भी दबाव बनाया गया. पुरे मामले को लेकर नगर परिषद कार्यलय में दिन भर गहमा-गहमी बनी रही. कार्यपालक पदाधिकारी काफी प्रयास के बाद भी वह उक्त व्यक्ति को रोक नहीं पाए. इससे नाराज कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय से खुद निकल गये. इधर, टेंडर प्रक्रिया में वेदांत खिरवाल के जबरन शामिल होने से कई ठेकेदारों में रोष भी व्याप्त है. लेकिन बड़े लोगों का नाम सामने आने के बाद कोई भी खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-whole-city-is-covered-with-saffron-flags-on-new-year/">चाईबासा
: हिन्दू नव वर्ष पर भगवा झंडे से पटा पूरा शहर
: हिन्दू नव वर्ष पर भगवा झंडे से पटा पूरा शहर
Leave a Comment