Search

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में मना हिंदी दिवस

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में गुरुवार को चाईबासा स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में काफी धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया गया. हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष संतोष कुमार ने हिंदी भाषा के बारे में जानकारियां दी. उन्होंने कहा कि हिंदी उन भाषाओं में शुमार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है. हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया. लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. हिन्दी दिवस के अवसर पर कविता लेखन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. कार्यक्रम में उपस्थित संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष अर्चना सिंह, उर्दू विभाग की शिक्षिका वजिहा अफरीन, शबनम, दानगी सोरेन, सुमली कुमारी, पिंकी प्रधान, देवेन्द्र मिश्रा एवं छात्र संजय बानरा, अन्नू प्रधान, मनीषा केशरी, बाबूलाल जोंको, लक्ष्मी मुंडा, दशरथ महाराना, सोनी कर्माकर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-organizing-committees-got-permission-for-durga-puja-in-dimna-road/">जमशेदपुर

: डिमना रोड में दुर्गा पूजा के लिए आयोजन समितियों को मिली अनुमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//