Chaibasa (Sukesh Kumar) : विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के द्वारा 29 सितंबर को शाम 5 बजे शौर्य जागरण यात्रा का भव्य स्वागत सरायकेला मोड़ पर किया जाएगा. जिसके बाद यात्रा को पूरे चाईबासा नगर में भ्रमण कराते हुए गांधी मैदान लाया जाएगा, जहां भव्य महाआरती होगी. गुरुवार को इसकी तैयारी लेकर चाईबासा में एक बैठक की गई. इसमें निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिला सम्पर्क प्रमुख कामदेव भगत करेंगे. मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक रितेश शर्मा, विहिप नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता, बजरंग दल नगर संयोजक बजरंग मणि त्रिपाठी, विहिप मंत्री दिलीप मिश्रा, विहिप उपाध्यक्ष बिट्टू यादव, गौ रक्षा प्रमुख विक्की यादव, विहिप उपाध्यक्ष उमेश जी, अखाड़ा प्रमुख आनंद पान, सत्संग प्रमुख बिखू पांडे, प्रचार प्रमुख समर चौरसिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामजी गुप्ता उपस्थित थे. इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने सभी चाईबासा वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-premier-league-tigers-and-gajraj-won-on-the-last-day-of-the-match/">चाकुलिया
प्रीमियर लीग : मैच के अंतिम दिन टाइगर्स और गजराज ने जीत दर्ज की [wpse_comments_template]
प्रीमियर लीग : मैच के अंतिम दिन टाइगर्स और गजराज ने जीत दर्ज की [wpse_comments_template]
Leave a Comment