Chaibasa (Sukesh kumar) : उड़ीसा के भुवनेश्वर में नौ से 12 जून तक आयोजित प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव में पश्चिमी सिंहभूम के एथलेटिक्स खिलाड़ी हीरामुनि दिग्गी ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए एथलेटिक्स के 800 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. हीरामुनी दिग्गी पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड के महुलपानी गांव की रहने वाली है. उनकी इस उपलब्धि पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के एथलेटिक्स सचिव अजय कुमार नायक ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि सभी को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. मालूम हो कि हीरामणि दिग्गी राज्य स्तर के कई प्रतियोगिता में पदक हासिल कर चुकी है. हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल के साथ कांस्य पदक भी जीत चुकी है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-world-child-labor-prevention-day-was-celebrated-in-various-panchayats-of-jagannathpur/">किरीबुरू
: जगन्नाथपुर के विभिन्न पंचायत में विश्व बाल श्रम रोकथाम दिवस मनाया गया [wpse_comments_template]
चाईबासा : राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में हीरामुनि दिग्गी ने जीता कांस्य पदक
Leave a Comment