Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हो विद्रोहियों को शहीद पार्क में 25 मार्च को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान के जल, जंगल, जमीन, स्वतंत्रता, संप्रभुता की रक्षा करते हुए शहादत देने वाले हो विद्रोहियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए 25 मार्च को झारखंड पुनरुत्थान अभियान के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. शुक्रवार को सरजोमगुटु चाईबासा में आयोजित पुनरुत्थान अभियान के संयोजक मंडली की बैठक में यह निर्णय लिया गया. अभियान के सभी संयोजक और संस्थापक सदस्यों ने सहमति जताई कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए समुचित प्रचार प्रसार किया जाएगा. मालूम हो कि अंग्रेजों ने कोल्हान के वीर शहीद हो विद्रोहियों की याद में शहीद पार्क चाईबासा का निर्माण कराया था. ठीक शहीद पार्क वाली स्थल पर ही अंग्रेजी सेना ने 50 हो विद्रोहियों को गोली मार दी थी. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-mla-himself-started-the-filariasis-free-campaign-by-taking-medicine/">चक्रधरपुर

: विधायक ने खुद दवा खाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

सांसद व विधायकों से इसमें शामिल होने की अपील

झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने सभी सांसद, विधायक, सभी राजनीतिक दल के नेताओं, सामाजिक संगठनों और छात्र छात्राओं, शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों, विभिन्न सेवाओं से सेवानिवृत प्रबुद्ध जनों, व्यवसाय वर्ग, महिलाओं, किसान, मजदूरों से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने का अपील की है. उक्त बैठक में अभियान के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद डीपी जामुदा, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू, संयोजक मंडली में से सन्नी सिंकु, कोलंबस हांसदा, अमृत मांझी, नारायण सिंह पूर्ति, मंगल सरदार, शैली शैलेंद्र सिंकू, महेंद्र जामुदा, सुमंत सिंकु, अजीत डुंगडुंग, बालकृष्ण डोराईबुरू बैठक में शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही