Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हो विद्रोहियों को शहीद पार्क में 25 मार्च को दी जाएगी श्रद्धांजलि, जुटेंगे युवा

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जगन्नाथपुर प्रखंड संयोजक विकास केरई की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक जिंतुगाड़ा गांव में की गई. मौके पर अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने उपस्थित युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है. इसलिए युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. युवा सैद्धांतिक पढ़ाई के साथ व्यवहारिक शिक्षा भी ग्रहण करे. ताकि अवश्यकता पड़ने पर अपनी अस्तित्व की लड़ाई भी लड़ सके. इसके लिए युवाओं को शहीद पार्क चाईबासा में जाकर यह देखना चाहिए की इसका उद्घाटन कब हुआ और किसने किया था. क्योंकि शहीद पार्क भी अपने आप में सामान्य ज्ञान है. इसलिए 25 मार्च को झारखंड पुनरुत्थान अभियान द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में युवा शामिल हों. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-legislator-deepak-bijan-laid-the-foundation-stone-of-the-culvert/">चाईबासा

: विधायक दीपक बिरुवा ने पुलिया का किया शिलान्यास

हो विद्रोहियों से प्रेरणा लेने की जरूरत

बैठक में संस्थापक सदस्य जगदीश चंद्र सिंकू ने कहा कि देश और राज्य में उद्योगपतियों की नजर झारखंड के जल, जंगल, जमीन पर है. इसीलिए कोल्हान के हो विद्रोहियों ने जिस प्रकार अपनी भू संपदा की रक्षा करते हुए अपनी जान की कुर्बानी दी थी. आज के युवाओं को उससे प्रेरणा लेने की अवश्यकता है. बैठक में झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संस्थापक सदस्य, उपेंद्र सिंकू, सुमंत ज्योति सिंकू, गुरुचरण सिंकू, विनीत लागूरी, अरिल सिकु, महाती हेंब्रम, शिशिर सिंकु, मार्शल सिंकु, हरीश चंद्र पिंगुआ, मनीष सिंकु आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही