Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि में हिंदी विभाग के एचओडी को मिला उर्दू विभाग का प्रभार

 
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की एचओडी डॉ. रिजवाना परवीन के रिटायर होने के बाद हिंदी विभाग के एचओडी डॉ. संतोष कुमार को उर्दू विभाग का प्रभार दिया गया. कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर उर्दू विभाग का प्रभारी डॉ. संतोष कुमार को बनाया गया है. विदित हो कि उर्दू विभाग में अभी एक भी शिक्षक नहीं है. रोजाना टॉपर विद्यार्थी द्वारा कक्षाएं लिए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cattle-carrying-for-smuggling-fell-on-the-road-people-blocked-the-road/">आदित्यपुर

: तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशी सड़क पर गिरे, लोगों ने किया रोड जाम

शिक्षकों की कमी होने की वजह से विद्यार्थियों में आक्रोश

शिक्षकों की कमी होने की वजह से विद्यार्थियों में काफी आक्रोश है. कोल्हान विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेज में भी उर्दू के शिक्षक कम होने की वजह से पीजी विभाग में एक भी शिक्षक का तबादला नहीं हो पाया है. वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि जल्द ही सरकार की ओर से उर्दू शिक्षकों की बहाली की जाएगी, जिसके बाद पीजी विभाग में शिक्षक का तबादला किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pm-modi-broke-the-back-of-middle-and-lower-classes-ankush-banerjee/">जमशेदपुर

: पीएम मोदी ने मध्यम व निम्न वर्ग की कमर तोड़ी: अंकुश बनर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही