Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के साइकोलॉजी विभाग के एचओडी को मिला एक साल का अवधि विस्तार

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. महेश कुमार राय का एक साल तक का अवधि विस्तार कर दिया गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. एचओडी डॉ. महेश कुमार राय का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म होने वाला था. लेकिन अगले एक साल के लिए दोबारा डॉ. राय को मौका दिया गया है. अब वे साल 2023 में रिटायर होंगे. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-iron-mine-management-will-organize-computer-training-programs/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन करेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

साइकोलॉजी विभाग में शिक्षकों की भारी कमी

मालूम हो कि विश्वविद्यालय में अब साइकोलॉजी विभाग में डॉ. राय से अधिक सीनियर कोई भी शिक्षक नहीं होने के कारण फिलहाल उनको एक साल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विश्वविद्यालय में साइकोलॉजी विभाग में शिक्षकों की भारी कमी है. कई कॉलेजों में शिक्षक नहीं होने के कारण घंटी आधारित शिक्षकों से ही पढ़ाई चल रही है. लेकिन फिलहाल घंटी आधारित शिक्षकों द्वारा हड़ताल करने के बाद कई कॉलेजों में पढ़ाई भी बाधित है. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-an-important-heritage-of-knowledgeable-labor-force-industries-raj-kishore-gop/">नोवामुंडी

: ज्ञानवान श्रम शक्ति उद्योगों के महत्वपूर्ण धरोहर- राज किशोर गोप 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही