Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 11.44 बजे पहुंचे गृहमंत्री, कोर कमेटी की बैठक शुरू

Chaibasa (Sukesh Kumar) : गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के समय में बदलाव होने के बाद वे सुबह 11.44 बजे पहुंचे. हैलपैड से सीधे टाटा कॉलेज चाईबासा के ऑडिटोरियम पहुंचे. वहां कोर कमेटी की बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबू लाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जेबी तुबित और अन्य नेता शामिल हैं. गृहमंत्री के आने की वजह से चाईबासा टाटा कॉलेज मैदान को सजाया गया है. शनिवार की सुबह 10:40 बजे  कार्यक्रम शुरू होना था, लेकिन वे रांची से देर से पहुंचे. दूसरी ओर उनके पहुंचने के बाद भी अब तक कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां खाली हैं. इससे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के पसीने छूट रहे हैं. तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CHAIBASA-BJP-KHALI-SIT-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/do-you-know-when-and-how-the-budget-started-in-india/">क्या

आपको पता है…भारत में कब और कैसे शुरू हुआ था बजट

पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात है सुरक्षा व्यवस्था में

कार्यक्रम कोर कमेटी की बैठक के बाद शुरू होगी. पुलिस-प्रशासन व अर्द्ध सैनिक बलों की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल और शहर की सुरक्षा की चाक चौबंद  है. कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ प्रवेश गेट पर भारी चेकिंग एवं मेटल डिटेक्टर गेट से ही प्रवेश पास के तहत लोगों को घुसने दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : शहीद">https://lagatar.in/thousands-of-people-gathered-in-the-last-journey-of-martyr-commando-deepak-kumar-raised-slogans-of-bharat-mata-ki-jai/">शहीद

कमांडो दीपक कुमार की अंतिम यात्रा में जुटे हजारों लोग, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

अब तक भीड़ नहीं

कार्यक्रम स्थल के तमाम टेंट के अंदर लगी कुर्सियां अब भी खाली हैं. कार्यक्रम स्थल पर प्रारम्भिक भीड़ नहीं दिखने की मुख्य वजह ठंड या कुछ और है यह पता नहीं चल पा रहा है. सारी कुर्सियां अब तक खाली रहना, अनेक सवाल खड़े कर रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही