Search

 
 
 

चाईबासा : गृह मंत्री निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे, कार्यक्रम में बदलाव, कुर्सियां खाली

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के समय में बदलाव हो चुका है. गृहमंत्री निर्धारित समय पर चाईबासा नहीं पहुंचे. चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान सज धज कर तैयार है. शनिवार की सुबह 10:40 बजे  कार्यक्रम शुरू होना था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वे रांची से चाईबासा नहीं पहुंचे हैं. कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां खाली हैं. इससे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के पसीने छूट रहे हैं. तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/the-speed-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-did-not-stop-it-went-ahead-from-karnal-in-haryana/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की रफ्तार थमी नहीं… हरियाणा के करनाल से आगे बढ़ी

पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात है सुरक्षा व्यवस्था में

कार्यक्रम 12 बजे तक होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस-प्रशासन व अर्द्ध सैनिक बलों की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल और शहर की सुरक्षा की चाक चौबंद  है. कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ प्रवेश गेट पर भारी चेकिंग एवं मेटल डिटेक्टर गेट से ही प्रवेश पास के तहत लोगों को घुसने दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : पूरे">https://lagatar.in/severe-cold-continues-across-north-india-most-of-the-population-in-the-grip-of-cold-wave/">पूरे

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, शीत लहर की आगोश में अधिकतर आबादी

अब तक भीड़ नहीं

कार्यक्रम स्थल के तमाम टेंट के अंदर लगी सीटें खाली हैं. कार्यक्रम स्थल पर प्रारम्भिक भीड़ नहीं दिखने की मुख्य वजह ठंड या कुछ और है यह पता नहीं चल पा रहा है. सारी कुर्सियां अब तक खाली रहना, अनेक सवाल खड़े कर रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही