Search

 
 
 

चाईबासा : संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : संत जेवियर इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कालेज में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि केयू के पीजी विभाग के डॉ. मनमत नारायण सिंह, प्रचार्या सिस्टर ज्योत्सना तथा सिस्टर एलिंडा केउपस्थिति में हुआ. प्रधानाचार्य सिस्टर ज्योत्सना ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ा कर तथा गुलदस्ता देकर सम्मनित किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-union-minister-arjun-munda-welcomed-by-bjp-workers/">चाईबासा

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

छात्र परिषद के सदस्यों को दिलायी गई शपथ

इस समारोह में छात्र परिषद का गठन किया गया और सभी छात्र-छात्राओं को उनके योग्यता के आधार पर उनकी जिम्मेवारी दी गई. इस दौरान विद्यालय की हेड गर्ल अशिरा मिशेल तथा हेड ब्वाय के रूप में अंकित झा का चयन किया गया. इस मौके पर सभी निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को शपथ दिलायी गई. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्रों के दायित्व को लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया. इस मौके पर कई सफल विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही