Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज छात्रावास में सम्मान समारोह आयोजित, एसडीपीओ ने इंटर में उत्तीर्ण छात्रों को किया सम्मानित

Chaibasa : टाटा कॉलेज के दोनों छात्रावास (एसटी/जनरल) में इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए अधिनायक विवेक पुर्ति की अध्यक्षता में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रुप से सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो उपस्थित थे. उन्होने इस वर्ष 2022 के कॉलेज छात्रावास में रह रहे विज्ञान एवं कला संकाय में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. सम्मानित होने वाले छात्रों में जनरल होस्टल के विज्ञान संकाय से बलराम मंडल (प्राप्त अंक-390), सूर्य सिंह मुंडा (प्राप्त अंक-349), मधुसूदन तिरिया (प्राप्त अंक-316), कला संकाय से गुरुचरण गोप (प्राप्त अंक-347) एवं आदिवासी बाल कल्याण छात्रावास से विज्ञान संकाय के विवेक मुंडारी (प्राप्त अंक-390), कला संकाय में नागेन मुर्मू (प्राप्त अंक-330), कृष्णा चन्द्र सोय (प्राप्त अंक-350) शामिल थे. [caption id="attachment_347449" align="aligncenter" width="536"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-college-2.jpeg"

alt="" width="536" height="357" /> अपने अनुभवों को साझा करते सदर एसडीपीओ[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-of-singhbhum-chamber-and-kadma-felicitated-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर व कदमा के व्यापारियों ने किया मंत्री बन्ना गुप्ता का अभिनंदन
कार्यक्रम में मौजुद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने अपने जीवन के संघर्ष एवं वर्तमान सदर एसडीपीओ के रूप में कार्य करने के दौरान हुए अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा किया. सभी का हौसला बढ़ाते हुए उन्होने कहा कि ये आपके जीवन का आखिरी पुरष्कार नहीं है. आने वाले दिन में और पुरष्कार हासिल करने का सपना देखें. जीवन में नई ऊंचाइयों को छुने के लिए कई टिप्स बताए. उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिना संघर्ष एवं बिना मेहनत के लिए कुछ हासिल नहीं होता है. सम्मानित सभी विद्यार्थियों को उन्होंने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. मौके पर टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी दास ने कहा कि शिक्षा में जो ताकत है वह किसी में नहीं.

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजुद

मौके पर पूर्व प्राचार्या कस्तूरी बोईपाई, कोल्हान विवि छात्र प्रतिनिधि सचिव सुबोध महाकुड़, टाटा कॉलेज छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा, पीजी विभाग छात्रसंघ अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, संजीत बिरुवा, अभिमन्यु राउत, दिनेश महतो ,पीपुन बारीक,राजेश पुरती, दीपक नायक, पाण्डु हेम्ब्रम अन्य सभी छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही