Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय में अगले माह से हो सकती है वृद्धि

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के कम मानदेय मिलने को लेकर लगातार डॉट इन के खबर का असर हुआ है. खबर प्रकाशित होने के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी सुपरस्टार ने कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में एक बैठक आयोजित की. इसमें बताया गया कि कुलसचिव द्वारा जारी पत्र के तहत भुगतान नहीं हो सकता है. एजेंसी के पदाधिकारियों ने बताया कि कुलसचिव द्वारा जारी पत्र में जो मानदेय (15, 033 रुपये) का जिक्र है, वही एजेंसी को दिया जा रहा है. विदित हो कि एजेंसी उसमें से काटकर कंप्यूटर ऑपरेटरों को भुगतान कर रही है. इस पर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से जो पत्र जारी किया गया है, उसके तहत ही भुगतान किया जाए. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-desh-ratna-dr-rajendra-prasads-statue-also-in-bondage-of-encroachers/">सरायकेला

: देश रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की मूर्ति भी अतिक्रमणकारियों के बंधन में

नियम के तहत विश्वविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटरों का होता है निर्धारित मानदेय

मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के 24 विभाग में 23 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं. वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटरों को अंधकार में रख कर आउटसोर्सिंग एजेंसी यह कार्य कर रही है. जबकि नियम के तहत विश्वविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटरों का निर्धारित मानदेय होता है. इसमें रविवार के अलावा अवकाश के दिन का भी भुगतान किया जाता है. लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी कंप्यूटर ऑपरेटरों को अवकाश का भुगतान नहीं करता है. यहां तक कि रविवार के दिन का भी पैसा काट कर उन्हें भुगतान किया जाता है. इधर, कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानना है कि विश्वविद्यालय में साल भर में तीन माह की छुट्टी ही होती है. ऐसे में आखिर किस तरह से उनका परिवार चलेगा. वहीं, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के मुताबिक एजेंसी अपने आधार पर काम करवा रही है. संभवत: आगामी माह से मानदेय में वृद्धि की जा सकती है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-councilor-accuses-vinayak-garden-builder-of-encroachment-on-government-land/">आदित्यपुर

: पार्षद ने विनायक गार्डन के बिल्डर पर सरकारी भूमि के अतिक्रमण का लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही