Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के कई वोकेशनल कॉलेजों में शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के कई वोकेशनल कॉलेजों में अब शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर योजना बनाना शुरू कर दिया है. कई वोकेशनल कॉलेज में बीएड, बीबीए व बीसीए समेत अन्य वोकेशनल कोर्स में पढ़ा रहे शिक्षकों के मानदेय को बढ़ाने के प्रस्ताव पर हामी भरते हुए आगे के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है. साथ ही इसको लेकर बजट भी पारित कर दिया गया है. फिलहाल महंगाई भत्ता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन वोकेशनल के बजट के अनुसार शिक्षकों के मानदेय पर अंतिम निर्णय कर जल्द ही अधिसूचना जारी कर देगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-2-40-crores-from-rajmata-dealers-private-limited/">जमशेदपुर

: राजमाता डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड से 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी

सीनेट की बैठक में बजट किया गया पारित

मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएड के शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया गया था. लेकिन बीबीए, बीसीए व अन्य वोकेशनल कोर्स के शिक्षकों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया था. इसके कारण उन शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से बजट तैयार कर लिया गया है. आगे सभी शिक्षकों के मानदेय पर समीक्षा कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है. सीनेट की बैठक में भी बजट पारित कर दिया गया है. जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जायेगा. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-distribution-of-dhoti-sari-was-done-among-120-beneficiaries-in-bardih/">बंदगांव

: बरडीह में 120 लाभुकों के बीच किया गया धोती-साड़ी का वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही