Chaibasa : शारदा संगीतालय चाईबासा ने मंगलवार को स्थानीय रविंद्र भवन में विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह सह कराओके नाइट्स कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के उन कलाकारों को सम्मानित करना था जिन्होंने अपना जीवन संगीत के प्रति समर्पण किया और अपनी सेवा संगीत के क्षेत्र में दी. इनमें गणेश राम को शारदा संगीतालय के निदेशक मानस राय ने शॉल ओढ़ा कर एवं सर्टिफिकेट देकर इनका सम्मान किया. रेशमी पाल को शारदा संगीतालय के अध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया और विशाल मुंडा को शारदा संगीतालय के सदस्य देवाशीष चटर्जी ने शॉल ओढ़ाकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इन सभी लोगों को संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुरश्री सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया. साथ ही शारदा संगीतालय से जुड़ने वाले नये सदस्यों का स्वागत सदस्यता प्रमाण पत्र देकर किया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-selectively-acting-on-builders/">जमशेदपुर
: चुन-चुनकर बिल्डरों पर कार्रवाई कर रही जेएनएसी
: चुन-चुनकर बिल्डरों पर कार्रवाई कर रही जेएनएसी
Leave a Comment