हेमंत सरकार तानाशाही पर उतरी - कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि भले ही रांची में 144 धारा लगा दिया गया है. लेकिन हमारे कार्यकर्ता पूरे राज्य भर से रांची पहुंच रहे हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो गए हैं. मालूम हो कि भाजपा की ओर से सचिवालय घेराव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को है. लेकिन रांची अनुमंडल सदर की ओर से 144 धारा रांची में लगा दिया गया है. इसके बावजूद भी पश्चिमी सिंहभूम जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए. भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने नहीं दिया जा रहा है. हेमंत सरकार तानाशाही पर उतर आए हैं. मौके पर प्रताप कटियार, भूषण पाठ पिंगूवा के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-in-kaliaposh-crpf-distributed-public-utilities-among-the-villagers/">मनोहरपुर: कलियापोष में सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच जनपयोगी सामग्री का किया वितरण [wpse_comments_template]

Leave a Comment