Search

 
 
 

चाईबासा : पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास की सजा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पत्नी की हत्या करने वाले पति को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. हत्या का यह मामला अगस्त 2019 का है. कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुंडियाघर टोला निवासी जयमति कुलूवा की हत्या उसके पति सोबन कुलूवा ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद कर दी थी. इस मामले थाना में एक मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में बताया गया था कि 29 अगस्त 2019 की शाम 7 बजे अभियुक्त सोबन कुलूवा ने अपने पत्नी जयमति कुलूवा ली लाठी-डंडे पिटायी कर दी थी जिससे जयमति कुलूवा की मौत हो गई थी. अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस ने आरोपी पति सोबन कुलूवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सोबन कुलूवा को दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-new-transformer-installed-in-galialore-village-happiness-among-villagers/">चक्रधरपुर

: गलियालोर गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही