Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटों के तुम्बाहाका में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट, CRPF के पांच जवान घायल

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में पिछले कई दिनों से सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बुधवार को आईईडी की चपेट में आने से पांच जवान घायल हुए है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि घायल जवान कोबरा बटालियन के हैं. चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान आईईडी की चपेट में आ गए. सुरक्षाबलों और मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सलियों के बीच इस क्रम में मुठभेड़ भी हुई. हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने पर मजबूर हुए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-pay-tribute-to-bharat-ratna-lal-bahadur-shastri-on-his-death-anniversary/">चाईबासा

: भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

वही आईईडी में चपेट में आई जवानों की माइनर चोट आई है. इलाके में सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न स्थानों में सीआरपीएफ द्वारा कैंप किया जा रहा है साथ ही नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी है. कई नक्सलियों के जंगल में छुपे होने की सुचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही