Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सर्च ऑपरेशन के दौरान तुम्बाहाका जंगल में आईईडी विस्फोट, दो जवान घायल

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को आईईडी विस्फोट हुआ. इसमें कोबरा के दो जवान जख्मी हुआ हैं. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की तैयारी है. इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पुष्टि की है. बता दें कि सुरक्षाबलों द्वारा इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बीते 11 जनवरी को हुए आईईडी विस्फोट में कई जवान घायल हुए थे, जबकि 12 जनवरी को भी इसी इलाके में ब्लास्ट हुआ था जिसमें तीन जवान जख्मी हो गए थे. इस इलाके में सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के जवान लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रहें है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-students-will-go-on-educational-tour-on-january-21/">चाकुलिया

: 21 जनवरी को शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे विद्यार्थी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही