Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : लक्ष्य को प्राप्त करना है तो संघर्ष से पीछे नहीं हटें - जोबा माझी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : मनुष्य का जीवन संघर्षों से भरा है, बिना संघर्ष सफलता की प्राप्ति कठिन है. उक्त बात सांसद जोबा माझी ने कही. सांसद ने कहा कि जीवन में सफल होना है तो लक्ष्य निर्धारित करें और बिना लक्ष्य प्राप्ति के रुके नहीं. सांसद मंगलवार को झींकपानी प्रखंड के संत टेरेसा स्कूल में संत टेरेसा दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं. सांसद ने बच्चों को लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि आपको सफल बनाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता का भी योगदान छिपा है. उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि हर प्रस्तुति ने समाज को सही दिशा देने का संदेश दिया है. इससे पहले सांसद समेत अन्य अतिथियों के आगमन पर स्कूल परिवार की ओर से स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-sanjay-fc-balliabeda-team-defeated-patharghata-team-by-one-goal/">Baharagoda

: संजय एफ सी बलियाबेढ़ा की टीम ने पाथरघाटा टीम को एक गोल से किया परास्त

मैट्रिक के स्कूल टॉपर को किया गया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Joba-Majhi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर सांसद के हाथों स्कूल के मैट्रिक टॉपर रोहित कुमार सरिमा, पूनम तमसोय, तनीषा राम को नगद राशि एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान स्कूल के बच्चों ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति एवं स्वच्छता पर नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं. साथ ही अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. राष्ट्र गान के साथ समारोह का समापन हुआ. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में फादर ओलविन के अलावा प्रधानाध्यापिका सिस्टर जीवा, झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका, फादर माइकल जोजो, सिस्टर सुजाता, पल्ली पुरोहित फादर जुनस भेंगरा, फादर एमानुएल भेंगरा, फादर यूजीन एक्का, शिक्षक सुदीप कालूंडिया, प्रमिला पुरती, ज्योतिमनी गुड़िया, दुलारी रानी पुरती, समाती बोयपाई, जगदीश हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-inspected-old-age-home-honored-elderly-voters/">Jamshedpur

: उपायुक्त ने ओल्ड एज होम का किया निरीक्षण, बुजुर्ग मतदाताओं को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही