Search

 
 
 

चाईबासा: खूंटपानी प्रखंड के बिंज गांव में  भाजपा नेताओं ने ली केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी

 
Chaibasa:  खूंटपानी प्रखंड के बिंज गांव में  भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण, अन्त्योदय योजना या पीला कार्ड के तहत मिलने वाले राशन के बारे में जानकारी ली. पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि यदि इन योजनाओं का लाभ देने में किसी भी तरह की अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिलेगी तो भाजपा इस पर कड़ी कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें: मांडर">https://lagatar.in/babulal-imposed-jan-choupal-in-mandar-said-corrupt-congress-jmm-have-to-leave/">मांडर

में बाबूलाल ने लगायी जन चौपाल, कहा- भ्रष्टाचारी कांग्रेस-जेएमएम की करनी है छुट्टी

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को समस्‍या की जानकारी दें: पूर्व विधायक

उन्होंने कहा कि हर गांव में ग्रामीणों के हितार्थ ब्लाक द्वारा शिविर लगाया जाता है. सभी ग्रामीण इसमें जाएं. कोई भी समस्या होगी तो उसका निदान किया जाएगा. यदि शिविर में समस्या का समाधान नहीं निकले तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जानकारी दें. उनके माध्यम से समाधान का प्रयास होगा. उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी सह प्रखंड प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी, प्रखंड महामंत्री सोनाराम कुम्हार, बूथ सिद्धेश्वर हाई बुरु आदि भी उपस्थित थे.

केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से मिले भाजपा नेता

इन नेताओं ने पीएम आवास योजना के लाभार्थी बंगाली महाराणा, कार्यकर्ता सपन कुम्हार, मंगल कुम्हार, रायमनी कुमारी, संगीत कुमारी के साथ अन्य लाभार्थियों से भी मुलाकात कर उनकी परेशानी जानी. राशन और पीएम आवास योजना के अलावा उज्ज्वला योजना में गैस सिलिंडर, मुफ्त शौचालय, मुफ्त कोविड टीकाकरण किसान सम्मान निधि योजना,  आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा, हर घर में नल से पानी की योजना की मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-6-professors-were-made-in-charge-senate-members-of-kolhan-university/">जमशेदपुर

: 6 प्रोफेसर इंचार्ज बनाए गए कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही