Search

 
 
 

चाईबासा : गोइलकेरा में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर बता बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर की हत्या

 
 Chaibasa : पुलिस का मुखबिर बताकर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी है. यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गितिलपी चौक के पास हुई है. जहां शनिवार देर रात हथियारबंद भाकपा माओवादी नक्सलियों ने वारदात को आंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/crime-222.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

माओवादियों ने पोस्टर छोड़कर कहा पुलिस की मुखबिरी करें बंद

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर पोस्टर भी छोड़े हैं. पोस्टर में लिखा गया है,कि एसपीओ और पुलिस की मुखबिरी करना छोड़ दें, मेहनत मजदूरी कर जीवन जीयें. पुलिस की मुखबिरी करने वाले भाकपा माओवादी के पास सरेंडर करेंगे, तभी उन्हें माफ किया जायेगा.

ग्रामीणों ने देखा वृद्ध व्यक्ति का शव

आज रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक वृद्ध व्यक्ति रदों सुरीन उर्फ डायबोर का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. रदों सुरीन कदमडीह गांव के हारिबुरु टोला का निवासी था. फिलहाल वह लोवाबेरा वनग्राम में रहता था. लोगों ने बताया कि उसका पुलिस से कोई लेना देना ही नहीं था. नक्सलियों ने रदों सुरीन पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही