Search

चाईबासा : सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय का करेगी घेराव

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा ने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय का वृहद पैमाने पर घेराव करेगा. पार्टी के इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने पश्चिम सिंहभूम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए है. सरकार को न तो आम जनों से और न ही आदिवासी समाज से कोई मतलब है. अपने वोट बैंक की खातिर सरकार एक वर्ग विशेष को खुश रखना चाहती है. सरकार की नियोजन नीति का स्थानीय युवा विरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-devotees-from-bengal-and-odisha-participated-in-ashram-puja-in-lakhaidih/">डुमरिया

: लखाईडीह में आश्रम पूजा में बंगाल व ओडिशा के भक्त हुए शामिल

नियोजन नीति के खिलाफ सड़क पर उतर चुके हैं युवा

सरकार के विदाई का समय आ गया है क्योंकि जनता हेमंत सरकार के वास्तविकता को जान चुकी है समझ चुकी है और वह इस बार अपना निर्णय सरकार के विरोध में ही देगी. उन्होंने कहा कि सरकार की नियोजन नीति के विरोध में युवा सड़क पर उतर चुके हैं. महिलाएं और असुरक्षित है सरकार निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने का कार्य कर रही है. इसके अलावा विकास कार्यों में मची लूट सहित अन्य मुद्दे हैं जिन्हें लेकर लेकर भाजपा मुख्यमंत्री सचिवालय का घेराव करेगी. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp