Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पुरनापानी में मुखिया ने एनओसी लेकर चापाकल ठीक कराने का काम किया शुरू

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोन्टो प्रखंड के पुरनापानी पंचायत में इन दिनों पानी की समस्या विकराल होते जा रहा है. पंचायत के मुखिया पेयजल स्वच्छता विभाग के निर्देश पर पंचायत के विभिन्न गांव में खराब पड़े चापाकलों को ठीक कराने में लगे है . उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी पांच गांव में लगभग 60 चापाकलों से पानी नहीं आ रहा है. विभाग को इसे ठीक कराने के लिए कहा गया तो विभाग ने पैसे व संसाधन की कमी बताई. इसके बाद विभाग से एनओसी मिलने के बाद इसे ठीक कराने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :कपिल">https://lagatar.in/kapil-sharma-and-bharti-singh-did-a-ramp-walk-with-their-children-the-children-won-the-hearts-of-the-fans/">कपिल

शर्मा और भारती सिंह ने अपने बच्चों के साथ किया रैंप वॉक, बच्चों ने जीता फैंस का दिल

नया चापाकल लगाने के लिए लिखित पत्र सौंपा 

उन्होंने बताया कि वैसे चापाकलों को प्राथमिकता के अधार पर ठीक कराया जा रहा है जिस पर गांव के लोगों की निर्भरता ज्यादा है ,उस केटेगरी में बीरसिहहातु के चार चापाक, डुन्डचू में चार चापाकल को ठीक कराया गया. इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है. अभी पुरनापानी के टोला सहित गांव में तीन चापाकलों को ठीक करवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चापाकलों के खराब होने के कारण ग्रामीण नदी या कुंआ के पानी का प्रयोग कर रहे थे. जल्द ही पंचायत के अन्य गांव के वैसे चापाकल जिस पर गांव के लोगों की निर्भरता ज्यादा है उसे भी ठीक कराया जायेगा .ताकि पंचायत में कोई भी परिवार पीने के पानी से वंचित नहीं हो. उन्होंने बताया कि पीएचईडी विभाग को जल नल योजना से वंचित परिवारों को भी नया चापाकल बना देने का लिखित पत्र दिया गया है. तथा इसकी सूची भी विभाग को दी गई है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-road-jam-after-the-death-of-a-youth-in-a-road-accident/">गिरिडीह

: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सड़क जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही