Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में दो जूनियर खिलाड़ी ने सीनियर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Chaibasa (sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा इंडोर बैडिमिंटन स्टेडियम के एक सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार पर दो जूनियर महिला खिलाड़ी के साथ छेड़खानी, शराब पीकर बदमाशी करने का आरोप लगा है. महिला खिलाड़ी ने जिला खेल पदाधिकारी को लिखित शिकायत की थी. लेकिन किसी तरह की कर्रवाई नहीं हुई. इसके बाद दोनों सदर थाना चाईबासा पहुंच कर संबंधित खिलाड़ी पर कर्रवाई करने की मांग की है. रविवार को सदर थाना पहुंचकर दोनों छात्राओं ने पुलिस का सहयोग मांगा. इसके बाद जांच कर कर्रवाई करने की बात कही गई. मालूम हो कि एक खिलाड़ी ने 2 जून 2022 को जिला खेल पदाधिकारी को लिखित शिकायत की है. जबकि दूसरी खिलाड़ी ने 6 जून 2022 को खेल पदाधिकारी को शिकायत की है.   इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deputy-commissioner-inspected-the-semi-built-hospital-in-laldih-of-balliapur/">धनबाद

: बलियापुर के लालडीह में अर्द्ध निर्मित अस्पताल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

दारू पीकर छेड़खानी की थी

एक खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि 31 मई 2022 को उसके साथ इंडोर स्टेडियम चाईबासा में राहुल कुमार ने दारू पीकर छेड़खानी की थी. साथ ही उसी रात को उसके घर जाकर भी परेशान किया. वहीं दूसरी खिलाड़ी ने शिकायत पत्र में कहा है कि 25 मई की सुबह लगभग 8.30 बजे उसके साथ सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार जो खुद को झारखंड का कोच बताता है, उन्होंने स्टेडियम में दुर्व्यवहार किया था और बार-बार छूने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा कि कल मेरे जूनियर के साथ किसी तरह की हरकत न हो इसको लेकर शिकायत करना अनिवार्य था. उन्होंने संबंधित व्यक्ति के साथ कर्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-after-assessing-the-crop-damage-the-circle-officer-should-submit-the-report-dc/">साहिबगंज

: अंचलाधिकारी फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट पेश करें- डीसी

सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार ने रखा अपना पक्ष

इधर, आरोपी सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार ने लगातार न्यूज के साथ बातचीत में अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि इस तरह का आरोप गलत है. शिकायत संबंधित मुझे जानकारी नहीं है. वहां मैं देखरेख का भी काम करता हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही