Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार को बताया जिम्मेदार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत गायसुट्टी के चिम्मीहातु गांव में सोमवार को ग्रामीण मुंडा लंकेश्वर कुदादा की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है. देश यह बात नहीं भूलेगा कि लॉकडाउन में लोग बेरोजगार हो रहे थे. लोगों का रोजी-रोजगार बंद था. ऐसी स्थिति में मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल और खाद्यान्न की कीमतें बढ़ा रही थी. इसे भी पढ़ें : जुगसलाई">https://lagatar.in/fire-in-the-warehouse-due-to-the-carelessness-of-the-wedding-processions-in-jugsalai-loss-of-crores/">जुगसलाई

में बारातियों की लापरवाही से छोड़े गए पटाखे से गोदाम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
दूसरे लॉकडाउन में कोरोना से मरते हुए लोगों को बचाने के लिए अस्पताल और ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने के बजाए 18 हजार करोड़ रुपए का प्रधानमंत्री का महल बनवा रहे थे. मौके पर सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हंसदा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जानवी कुदादा, युवा कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष सनातन सावैंया, सिंगराय गोप, सोनु कुदादा, मंगल कुदादा, चोकरो कुदादा, सोमबारी खुदादाद, मिसिंग कुदादा आदि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही