Search

 
 
 

चाईबासा : राजद की बैठक में संगठन की मजबुती व विस्तार पर दिया जोर

 
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : चाईबासा स्थित उर्दू लाइब्रेरी के प्रांगण में रविवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल पश्चिमी सिंहभूम का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. इसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्य्क्ष आफताब अलाम ने की. इस दौरान पार्टी की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की गई. नोवामुंडी से पूर्व कांग्रेसी जहीर खान एवं अन्य कई लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने पार्टी के संगठन विस्तार करने तथा पार्टी के नीतियों और सिद्धातों के आधार पर विस्तार करने का सुझाव दिया. प्रदेश प्रभारी शौकत अंसारी ने भी अपनी बातों को रखा. इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी मोइन अंसारी, मो अरसद, आफताब अलाम, जहीर खान समेत अन्य सदस्यगण और बड़ी संख्या में राजद समर्थक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-youth-from-ranchi-died-after-colliding-with-a-vehicle-parked-on-the-roadside-in-adityapur/">जमशेदपुर

: आदित्यपुर में सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर रांची के युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही