Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश संघ चुनाव की मतगणना जारी, टीम परिवर्तन जीत की ओर

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्तर प्रदेश संघ चुनाव की मतगणना जारी है. चार कार्यकारिणी सदस्यों में टीम परिवर्तन अखिलेश दुबे गुट के तीन सदस्य जबकि शुक्ला गुट के एक सदस्य विजयी हुए है. टीम परिवर्तन के विनोद सिंह को 85, उमाशंकर को 82 और टीके सिंह को 73 वोट मिले. जबकि शुक्ला गुट के बीएन दुबे को 75 वोट मिला. वहीं कोषाध्यक्ष का पद भी टीम परिवर्तन के पक्ष में गया. टीम परिवर्तन के कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार गिरीश कुमार त्रिपाठी को 86 वोट मिले, जबकि विपक्षी खेमे के उम्मीदवार देवेश अवस्थी को मात्र 66 वोट से ही संतुष्ट होना पड़ा. वहीं संयुक्त सचिव दो पद के लिए अखिलेश दुबे गुट के ललन प्रसाद राय को 83 वोट और शुक्ला गुट से शिव शंकर मिश्र को 79 वोट मिले, दोनों विजयी हुए. अब तक शांतिपूर्ण मतगणना जारी है. चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 156 वोट पड़े है कुल वोटर 184 है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-meeting-of-rjd-emphasis-was-given-on-the-strength-and-expansion-of-the-organization/">चाईबासा

: राजद की बैठक में संगठन की मजबुती व विस्तार पर दिया जोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही