Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने जीते दो गोल्ड सहित 6 मेडल

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राज्य स्तरीय 22वें योगासन स्पोर्ट्स विभिन्न आयु वर्ग में पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रतिभागियों ने दो गोल्ड मेडल सहित 6 मेडल प्राप्त किए. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 व 25 सितंबर को रांची चुटिया स्थित पोद्दार धर्मशाला में किया गया था. उक्त कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला योगा एसोशिएशन की ओर से 20 प्रतिभागी ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. योग प्रशिक्षक सुमित विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर पश्चिमी सिंहभूम योगा एसोसिएशन की ओर से क्रमशः 30 से 35 आयु वर्ग बालिका में रश्मि सिंकु प्रथम स्थान, बालक वर्ग 18 से 21 आयु वर्ग में रेंजर सिंह सरदार तथा 16 से 18 आयु वर्ग में तृतीय स्थान अग्नि ओझा, चौथा स्थान 12 से 14 आयु वर्ग में दीक्षा सोनकर, पांचवा स्थान 21 से 25 आयु बालिका वर्ग में सावित्री बिरुली तथा 12 से 14 आयु वर्ग में आदित्य शंकर को छठा स्थान प्राप्त हुआ है. [caption id="attachment_430237" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/2-19-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रतिभागी.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-navys-master-chief-petty-officer-gopal-sharan-prasad-passes-away-in-visakhapatnam/">जमशेदपुर

: नौसेना के मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर गोपाल शरण प्रसाद का विशाखापट्टनम में निधन

राज्य के 24 जिलों से 400 प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा

वहीं, इस उल्लेखनीय सफलता के लिए पश्चिम सिंहभूम योग एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुमित प्रजापति, दीपक प्रसाद, संजय चिरानिया, रामअवतार अग्रवाल, अरुण विश्वकर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है. विदित हो कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी हैं. इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-jharkhand-agitator-made-common-man-aware-by-planting-saplings/">बंदगांव

: पौधरोपण कर झारखंड आंदोलनकारी ने आमजन को किया जागरूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही