Search

चाईबासा : टोंटो पंचायत के गांव में अधिकांश चापाकल खराब, ग्रामीण परेशान

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत के तहत आने वाले विभिन्न गांव में पेयजल के लिए लगाए गए चापाकल खराब हो गए हैं. इन खराब चापाकलों के कारण पंचायत के गांव लिसीमोती, कुदमसदा, बंदा बेड़ा, हंरताहातु में पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है. हर गांव में तीन से चार चापाकल खराब है. इस समस्या को देखते हुए पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने चापाकलों को ठीक करवाने का कार्य आरंभ किया है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-the-block-chief-listened-to-the-problems-of-the-villagers-assured-of-a-quick-solution/">मुसाबनी

: प्रखंड प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

अब तक 10 चापाकल का किया जा चुका है मरम्मत

गांव लिसमोती में पानी की समस्या अब भी बनी हुई है. यहां लोग चूए के पानी पर निर्भर हैं. मुखिया के प्रतिनिधि बाबू राम लागुरी ने बताया कि अब तक 10 चापाकल का मरम्मत किया जा चुका है. जल्द ही पंचायत के अन्य गांव के साथ लिसीमोती गांव के चापाकल को भी मरम्मत करवाया जाएगा ताकि लोगों को पानी की समस्या से निदान मिल सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp