Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बोकारो में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प. सिंहभूम ने हजारीबाग को हराया

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बोकारो में गुरुवार से शुरू हुए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने एकतरफा मुकाबले में हजारीबाग को 9 विकेट से पराजित किया. 50-50 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की पूरी टीम 32.5 ओवर में 62 रन बनाकर आल आउट हो गई. जीत के लिए 50 ओवर में 63 रनों के लक्ष्य को पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 7 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. मैच में शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट अपने नाम करने वाली पश्चिमी सिंहभूम की कप्तान प्रियंका सवैया को वुमेन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. अब 8 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम का अगला मैच जामताड़ा से होगा. बता दें कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-the-litterateur-congratulated-padma-shri-awardee-janum-singh-soy/">तांतनगर

: पद्मश्री से सम्मानित जानुम सिंह सोय को हो साहित्यकार ने दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही