Search

 
 
 

चाईबासा : तुईबीर पंचायत में विधायक दीपक बिरुवा ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत तुईबीर पंचायत में ग्राम सोसोहातु से कुइडबुसू तक की जर्जर सड़क का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से कराया जाएगा. सोमवार को इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास विधायक दीपक बिरुवा ने किया. विधायक बिरुवा ने कहा कि जनहित में इस सड़क का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक था. मौके पर तुईबीर पंचायत की मुखिया और मुंडा गुरुचरण बारी ने स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराते हुए निदान कराने का आग्रह किया था. जिस पर विधायक ने जनसमस्याओं को दूर कराने को लेकर आश्वस्त किया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-elderly-couple-killed-with-sharp-weapon-in-naxal-affected-area/">चाईबासा:

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से मारकर हत्या

निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश

विधायक दीपक बिरुवा ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है. शिलान्यास कार्यक्रम में वीर सिंह दास, उदय बिरुली, महावीर बारी, अनिल बारी, लालू देवगम, बबलू गोप, विपिन दास, अमित वर्मा समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही