Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हीट वेव को देखते हुए गर्मी छुट्टी अवधि बढ़ाई जाए : त्रिशानु

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को ट्वीट कर बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी छुट्टी की अवधि बढ़ाने की मांग की है. झारखण्ड राज्य में 10 जून को सरकारी व निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी समाप्त हो रही है, लेकिन राज्य भर में अभी प्रचंड गर्मी चल रही है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-settle-case-or-dispute-through-mediation-dharmendra-kumar/">साहिबगंज

  : केस या विवाद का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से कराएं: धर्मेंद्र कुमार
मौसम विभाग ने भी मानसून के आने तक राज्य में गर्मी से राहत नहीं मिलने का अंदेशा जताया है. तापमान में वृद्धि और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. पश्चिमी सिंहभूम जिला में अभी तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, हीट वेव को देखते हुए गर्मी छुट्टी को विस्तारित करने की नितांत आवश्यकता है. जब तक मानसून नहीं आता है और मौसम विभाग गर्मी को लेकर गाइड लाइन जारी नहीं करता है, तब तक स्कूलों को बंद ही रखा जाना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही