Search

 
 
 

चाईबासा : लखीमपोसी गांव में आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन

 
Chaibasa : बुधवार को झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत कुमारडुंगी प्रखंड के बाईहातु पंचायत के लखीमपोसी गांव में आजीविका महिला ग्राम संगठन के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुमारडुंगी प्रखंड के उप प्रमुख बुधराम हेंब्रम तथा बाईहातु पंचायत मुखिया संजु कोंडाकेल मौजूद थे. उद्घाटन समारोह का मुख्य अतिथि बुधराम हेंब्रम तथा बाईहातु पंचायत मुखिया संजू कोंडाकेल संयुक्त रूप से फीता काटकर लखीमपोसी आजीविका महिला ग्राम संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया. तत्पश्चात महिला समिति द्वारा प्रार्थना सभा की गई. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sbi-celebrates-67th-foundation-day-checks-given-to-the-families-of-two-martyred-jawans/">चाईबासा

: एसबीआई ने मनाया 67 वां स्थापना दिवस, दो शहीद जवान के परिवारों को प्रदान किया गया चेक
मौके पर मुख्य अतिथि बुधराम हेंब्रम ने कहा कि समिति द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ गांवों में फैली नशाखोरी, अंधविश्वास छुआ-छूत, बाल-विवाह, बंधुवा मजदूर, अशिक्षा तथा कर्जदारों से मुक्त रहने के उपाय बताए गए. साथ ही बताया गया कि गांव में आर्थिक उन्नति में नशाखोरी बहुत बड़ा बाधक है. मौके पर लखीमपोसी गांव के सभी 10 महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे. मौके पर मुख्य रूप से बाईहातु पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र बागे, बाईहातु पंचायत के उपमुखिया रमेश बेहरा, जेएसएलपीएस से संजय देवगम एवं सोनू गोप, गणपति कुम्हार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही