Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में तीरंदाजी समर कैम्प का शुभारंभ

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई की ओर से तीरंदाजी समर कैंप 2023 का आयोजन किया गया है. इस कैंप का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. यह कैंप 19 से लेकर 29 मई तक चलेगा. तीरंदाजी समर कैंप का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीपीओ सदर दिलीप खलखो के द्वारा तीर चलाकर विधिवत तरीके से किया गया. एसडीपीओ ने तीरंदाजी समर कैंप में भाग ले रहे सभी प्रशिक्षुओं को इच्छा शक्ति और अनुशासन के साथ इस अवसर को भुनाने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि जीवन में संघर्ष तो करना ही पड़ेगा, तभी हम अपने मंजिल को पा सकते हैं. कठिनाइयां हमारे जीवन की अभिन्न अंग है. हमें मुस्कुराते हुए उसका सामना करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-in-guva-barajamda-noamundi-married-women-worshiped-vat-savitri/">नोवामुंडी

: गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी में सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

सिखाए जाएंगे व्यक्तित्व विकास के गुर

तीरंदाजी समर कैंप में मुख्य रूप से तीरंदाजी के असाधारण तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न एक्सरसाइज, रबर ड्रॉ, बो ड्रॉ, योगा, मेडिटेशन, तीरंदाजी एवं व्यक्तित्व विकास आदि के गुर सिखाए जाएंगे एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा. उद्घाटन समारोह में तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के सहायक प्रशिक्षक शैलेन्द्र सवैंया, सलाहकार सिद्धार्थ पाड़ेया, शिक्षक सुप्रभात कुसुम देवगम, अभिभावक तेज नारायण देवगम, सुधीर पाट पिंगुवा और कैंप मे भाग ले रहे प्रशिक्षु आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही