Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, काशी साहू ने जीता उद्घाटन मैच

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में हुआ. उद्घाटन मैच काशी साहू कॉलेज सरायकेला व जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा के बीच हुआ. सुबह नौ बजे मैच का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गंगाधर पांडा शामिल हुये. उन्होंने किक मारकर मैच का शुभारंभ किया. 70-70 मिनट का खेल आयोजित किया गया. पहले मुकाबला में दोनों टीमों ने एक भी गोल दाग नहीं पाया. दोनों टीम का प्लेंटी सूटआउट कराया गया. जिसमें काशी साहू कॉलेज की टीम ने चार गोल दागे. जबकि जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज की टीम को तीन गोल दाग कर हार का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-lord-vishnu-worshiped-at-muni-ashram-on-anant-chaturdashi/">मनोहरपुर

: अनंत चतुर्दशी पर मुनि आश्रम में की गई भगवान विष्णु की पूजा

कुलपति ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

[caption id="attachment_414648" align="aligncenter" width="546"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/chaibasa-football-2.jpeg"

alt="" width="546" height="364" /> किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कुलपति प्रो डॉ गंगाधर पांडा[/caption] उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो डॉ गंगाधर पांडा ने कहा कि खेल से बुद्धि का विकास होता है. इसमें हार जीत नहीं होती है. यह तो एक प्रक्रिया है. एकता बनाये रखने और यहां के विद्यार्थियों का प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से खेला जाता है. उन्होंने हारने वाले खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया और आगे बेहतर करने की कामना की. उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ एमएन खान, टाटा कॉलेज के प्रचार्य डॉ एससी दास, टाटा कॉलेज के खेल प्रभारी अर्जुन बिरूवा, पीटीआई अमर सामड, पॉलिटिकल साइंस एचओडी एचओडी रिंकी दोराई, हरिश कुमार, किशोर साहू, मझगांव डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ मानदेव प्रसाद, टाटा कॉलेज अरविंद सिंह, को-ऑपरेटिव कॉलेज डॉ संजय गोराई, कोल्हान विवि अमरेश दास इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-prime-ministers-national-apprenticeship-fair-will-be-organized-on-september-12-at-iti/">चाईबासा:

आइटीआइ में 12 सितंबर को होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

आज तीन राउंड मैच का आयोजन

इस बार टाटा कॉलेज चाईबासा की ओर से अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी किया गया. शुक्रवार को खेल का पहला दिन रहा. पहले दिन तीन राउंड की खेल हुई. पहले राउंड काशी साहू कॉलेज सरायकेला व जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा के बीच हुआ. वहीं दो बजे से डिग्री कॉलेज चाईबासा व करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के बीच खेल गया और एक गोल से करीम सिटी जीत गई. जबकि चार बजे से कोल्हान विवि के पीजी सेंटर व मधुसुदन बीएड कॉलेज चक्रधरपुर के बीच खेला गया. इसमें कोल्हान विवि के पीजी सेंटर ने 8 गोल किया और कोल्हान विवि के  बीएड कॉलेज अपना खाता भी नहीं खोल पाई. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-eligible-persons-of-karaikela-panchayat-will-get-the-benefit-of-pension-geeta-banra/">बंदगांव

: कराईकेला पंचायत के योग्य व्यक्तियों को मिलेगा पेंशन का लाभ- गीता बानरा

11 कॉलेज की टीम अंतर महाविद्यालय खेल में शामिल

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कालेजों में टाटा कॉलेज चाईबासा, सिंहभूम कॉलेज चांडिल, करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर, मधुसुदन बीएड कॉलेज चक्रधरपुर, एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, काशी साहूल कॉलेज सरायकेला, जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा, घाटशिला कॉलेज शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही