Search

 
 
 

चाईबासा : सदर थाना मुख्य गेट के पास प्याऊ का उद्घाटन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : अप्रैल महिना में प्रचंड गर्मी को देखते हुए सदर थाना मुख्य गेट के पास थाना द्वारा प्याऊ का उद्घाटन किया गया. रविवार को प्याऊ का उद्घाटन सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खालको ने की. यहां राहगीरों को पीने के लिए शीतल जल मिलेगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार गर्मी से लोग परेशान हैं. जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए. सदर थाना की ओर से पेयजल की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीरों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adivasi-sengel-campaign-will-support-jharkhand-bandh-of-19th-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: 19 के झारखंड बंद का आदिवासी सेंगेल अभियान करेगा समर्थन- सालखन मुर्मू

दिलीप खालको ने सामाजिक संगठनों से प्याऊ लगाने की अपील की

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अन्य सामाजिक संगठनों से भी अपील करते हुए कहा कि विभिन्न स्थानों पर पेयजल की सुविधा मुहैया कराएं. ताकि राहगीरों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. मौके पर थाना प्रभारी सदर थाना प्रवीण कुमार, पुअनि सौरभ कुमार ठाकुर, पुअनि सोमेश्वर कुमार सिंह, पुअनि दिनेश कुमार मंडल सहित सदर थाना परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही