Search

 
 
 

चाईबासा : वर्तमान सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं आम बात - भाजपा जिलाध्यक्ष

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस तथा आरजेडी वाली गठबंधन की सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर है. हर दिन आदिवासी महिलाओं पर होने वाले अनाचार एवं उत्पीड़न चरम पर है. झारखंड में वर्तमान की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली ठगबंधन की सरकार में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है जिसके कारण से अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. हेमंत के शासनकाल में हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, डकैती, दंगा जैसी घटना इस राज्य के हर जिले में आम बात हो गई है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए बबूल के पेड़ से आज वहां के रहने वाली मूलवासी तथा वहां की जनजाति घायल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ समय से मणिपुर में जो घटनाएं घट रही है वह पीड़ादायक और निंदनीय है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/government-should-declare-jharkhand-as-drought-zone-cpi/">झारखंड

को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार : सीपीआई 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही