Search

 
 
 

चाईबासा: टीपीएसएल ग्रुप पर आयकर विभाग की दबिश, दीवार फांद कर घुसे अधिकारी

 
Sukesh Chaibasa:  चाईबासा के टीपीएसएल ग्रुप (ठाकुर प्रसाद साव लिमिटेड) के आवासीय कार्यालय में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह दबिश दी. विभाग की टीम सुबह से कागजात की जांच में जुटी है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापामारी है या सर्वे. आयकर विभाग और कंपनी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. इसे भी पढ़ें: चंदा">https://lagatar.in/bjp-number-one-in-raising-donations-got-477-crores-congress-bagged-74-5-crores-election-commissions-2020-21-report/">चंदा

जुटाने में भाजपा नंबर वन, मिले 477 करोड़, कांग्रेस की झोली में 74.5 करोड़, चुनाव आयोग की 2020-21 की रिपोर्ट

पिछले कई दिनों से उक्त कंपनी से संबंधित मामले पर निगरानी कर रही थी टीम

विभागीय सूत्र के मुताबिक यह टीम पिछले कई दिनों से उक्त कंपनी से संबंधित मामले पर निगरानी कर रही थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम पूरी जांच कर रही है. मालूम हो कि टीपीएसएल ग्रुप माइनिंग का भी काम करता था. लेकिन फिलहाल माइनिंग का काम नहीं कर राउरकेला में इस्पात कंपनी चला रहा है. इसके अलावा भी यह कंपनी स्टील से संबंधित कई काम करते हैं. सबसे अधिक ओडिसा में इनका कारोबार है.

मंगलवार देर रात को ही चाईबासा पहुंच चुकी थी टीम

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को ही चाईबासा आयकर विभाग की टीम चाईबासा पहुंच चुकी थी. पटना और रांची की टीम इसमें शामिल है. हालिया घटनाक्रम को देखते हुए इस छापा को ईडी के रेड के रूप में भी देखा जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह छापा मारने के लिये चार से पांच गाड़ियों से आयकर विभाग के लोग यहां पर पहुंचे और मुख्य गेट खुलवाने का प्रयास किया. गेट नहीं खुलने पर स्वयं दीवार फांद कर सभी लोग अंदर घुस गए और चाबी लेकर दरवाजा खोला और गाड़ियां अंदर गई. इसे भी पढ़ें: सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-1-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।1 जून।ACB जांच की जद में रघुवर काल के मंत्री।JMM-CONG में बनी बात।JPSC का रिजल्ट जारी।एक मां ने 6 बच्चों को कुएं में क्यों फेंका।समेत कई खबरें और वीडियो।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही